फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The unemployed union marched towards the CM's residence, there was a scuffle with the police

Dehradun News: बेरोजगार संघ ने किया सीएम आवास कूच, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

Sun, 10 Nov 2024 01:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
The unemployed union marched towards the CM's residence, there was a scuffle with the police
I
विज्ञापन

II- गांधी पार्क के मुख्य गेट पर हुई सभा में बड़ी संख्या में जुटे प्रदेशभर से आये युवा
I
I
I
Iउत्तराखंड बेरोजगार संघ ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास कूच किया। हाथीबड़कला पुलिस चौकी के पास बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इस दौरान कई युवाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, कई को परेड ग्राउंड ले जाकर छोड़ दिया।
I
I
I
Iशरिवार को सबसे पहले गांधी पार्क के मुख्य द्वार पर सभा हुई। इसमें प्रदेशभर से आये युवाओं की भीड़ जुटी। संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कहा सरकार हठधर्मिता दिखाते हुए युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट, महिला पदों की मांग और वन आरक्षी वेटिंग में चयनित अभ्यार्थियों की तत्काल नियुक्ति की मांग को सरकार चाहे तो आसानी से पूरा कर सकती है, लेकिन जनविरोधी नीतियों और बेरोजगारों के प्रति सरकार का उदासीन रवैया है। उपाध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा कि सीएम के समक्ष मांग रखने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता सुरेश सिंह, कुमाऊं मंडल संयोजक भूपेंद्र कोरंगा, कुसुम लता बौड़ाई, प्रदेश सचिव नितिन दत्त, पीयूष जोशी, जस्सी चौहान, कुसुमलता ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

I
I
I
I

I
Iगृह सचिव से मुलाकात की मांग पर अड़े आंदोलकारी
I
Iसभा में जैसे ही सीएम आवास के घेराव की घोषणा हुई तो पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। करीब 12 बजे से गांधी पार्क से आंदोलनकारियों ने सीएम आवास का रुख किया। 1.30 बजे के करीब हाथीबड़कला पुलिस चौकी के पास पुलिस ने रोक लिया। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए सोमवार को गृह सचिव से मुलाकात का आश्वासन दिया। इस पर आंदोलनकारी आज ही मुलाकात कराने की मांग पर अड़ गए। करीब 3.30 बजे पुलिस ने कई युवाओं को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान भगदड़ में कई युवा-युवतियों को हल्की चोटें भी आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
I
I
Iविधायक की गाड़ी आंदोलनकारियों के बीच फंसी
I
Iप्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी के समय भगदड़ मच गई। कई युवाओं को पुलिस ने गाड़ी में बैठा लिया। कुछ लोग पीछे की ओर दौड़ गए। उधर, राजपुर रोड पर विधायक खजानदास की गाड़ी आंदोलनकारियों के बीच फंस गई। हालांकि, पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के कारण किसी तरह की घटना नहीं हुई।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed