फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The system will be rectified with Rs 16.40 lakh.

Dehradun News: 16.40 लाख से दुरुस्त होगी व्यवस्था

Sat, 04 Oct 2025 02:14 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 04 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
The system will be rectified with Rs 16.40 lakh.
राजकीय इंटर कॉलेज बाढ़वाला का निरीक्षण करते विधायक मुन्ना सिंह चौहान। स्रोत विद्यालय - फोटो : samvad
विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने बाढ़वाला स्थित कारगिल शहीद राजीव पुंडीर राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 16.40 लाख रुपये की लागत से विद्यालय की व्यवस्था दुरुस्त होगी।उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण करने के दौरान मैदान, कार्यालय, लैब आदि से लेकर कक्षा-कक्षों तक का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय की छत पर टिन शेड लगाए जाने का आश्वासन प्रधानाचार्य को दिया। उन्होंने कक्षा-कक्षों की मरम्मत, रंगाई-पुताई व बिजली की व्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए शिक्षा विभाग के अभियंता से प्रस्ताव तैयार करने को कहा। उन्होंने बताया कि अभी विद्यालय की अव्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए 16.40 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही विद्यालय में वोकेशनल प्रशिक्षण लैब व अन्य विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेश कुमार श्रीवास्वत, ग्राम सभा डुमेट के प्रधान पूरनचंद शर्मा, बाढ़वाला के प्रधान बिशन दत्त शर्मा, भजराम, नरेश, दिनेश, रवि चौहान, बजरंग शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed