फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The summer season has started with the change in weather

Dehradun News: बदलते मौसम में रखें ध्यान, डिहाइड्रेशन कर न दे बीमार...शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए करें ये काम

Mon, 11 Mar 2024 08:08 AM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 11 Mar 2024 08:08 AM IST
सार

शरीर का 60 फीसदी भाग पानी होता है। गर्मी बढ़ने के साथ शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी की जरूरत होती है। उपजिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय सिंह बताते हैं कि सर्दियों में प्यास कम लगती है। अब गर्मी शुरू हो गई है। इस दौरान पानी अधिक पीना चाहिए।

विज्ञापन
The summer season has started with the change in weather
dehydration

विस्तार

मौसम में बदलाव के साथ गर्मी के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। तापमान में बढ़ोतरी से अब शरीर में पानी की मांग बढ़ने लगी है। ऐसे समय में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी की जरूरत होती है। खानपान में भी बदलाव करना पड़ता है। कम पानी पीने से डिहाइड्रेशन हो सकता है। लंबे समय तक ऐसी स्थिति बने रहने पर कई बीमारियां हो सकती हैं।

विज्ञापन


मार्च के पहले सप्ताह में दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। शरीर का 60 फीसदी भाग पानी होता है। गर्मी बढ़ने के साथ शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी की जरूरत होती है। उपजिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय सिंह बताते हैं कि सर्दियों में प्यास कम लगती है। अब गर्मी शुरू हो गई है। इस दौरान पानी अधिक पीना चाहिए।
विज्ञापन


बताया कि शरीर में पानी की कमी से डिहाइड्रेशन की स्थिति पैदा हो जाती है। सूखी त्वचा, फटे होंठ डिहाइड्रेशन के पहले संकेत होते हैं। उन्होंने बताया कि लंबे समय तक शरीर के डिहाइड्रेट रहने के कारण उल्टी, चक्कर आना, ब्लड प्रेशर का कम होना, कमजोरी, कब्ज की शिकायत होने लगती है। अगर लंबे समय तक डिहाइड्रेशन की स्थिति बनी रही तो इससे डायरिया और किडनी को नुकसान पहुंचाने जैसी समस्या भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. विजय सिंह ने कहा कि डिहाइड्रेशन के संकेत का पहचान कर हम उससे होने वाली परेशानी से बच सकते हैं। उन्होंने बताया कि एक वयस्क पुरुष के शरीर को दिन में कम से कम तीन लीटर पानी की जरूरत होती है। वहीं, व्यस्क महिलाओं को दिन में कम से कम दो लीटर पानी पीना जरूरी है।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet: धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज, लोकसभा चुनाव से पहले कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

गर्भवती और धात्री को अधिक पानी की जरूरत
डॉ. विजय सिंह ने बताया कि गर्भवती और धात्री महिलाओं को सामान्य व्यस्त महिलाओं से अधिक पानी पीने की जरूरत होती है। उन्होंने बताया कि इन महिलाओं को दिन में कम से कम ढाई से तीन लीटर पानी पीना चाहिए। इससे माता और शिशु दोनों हाइड्रेट रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed