फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The students agitating under the leadership of the

Dehradun News: छात्र-छात्राओं ने कॉलेज गेट परलगाए ताले, आक्रोश रैली आज

Wed, 09 Aug 2023 01:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
The students agitating under the leadership of the
चकराता विधायक से बातचीत के बाद चार दिन तक शांतिपूर्ण आंदोलन की बात कही
विज्ञापन


महाविद्यालय छात्रसंघ के नेतृत्व में आंदोलन कर रहे छात्रों ने मंगलवार को फिर से मुख्यद्वार पर तालाबंदी कर दी। इस दौरान छात्रों ने जमकर हंगामा किया। विधायक प्रीतम सिंह से बात कराए जाने के बाद छात्रों ने चार दिनों तक शांतिपूर्ण आंदोलन करने का भरोसा दिलाया। छात्रों ने बुधवार को प्रस्तावित आक्रोश रैली की तैयारी भी शुरू कर दी है।

छात्रों ने मंगलवार की सुबह महाविद्यालय के मुख्यद्वार पर हंगामा करते हुए ताला लगा दिया। हंगामा बढ़ता देख तहसीलदार ग्यारूदत्त जोशी ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को शांत कराने का प्रयास किया। इस दाैरान उन्होंने छात्रों की बात फोन पर क्षेत्र के विधायक प्रीतम सिंह से कराई। प्रीतम सिंह ने चार दिनों में समस्या का कुछ न कुछ समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन




उसके बाद छात्रों ने चार दिनों तक शांतिपूर्ण आंदोलन करने का भरोसा प्रशासन को दिया। इसके साथ ही छात्र बुधवार को प्रस्तावित आक्रोश रैली की तैयारी में भी जुटे रहे। छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य जोशी व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रमेश रावत ने कहा कि रैली में सभी छात्र व उनके अभिभावक शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-



-धरना स्थल पर कक्षा आयोजित

छात्रों के चल रहे आंदोलन के बीच महाविद्यालय के शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं के पढ़ाई के हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए धरनास्थल पर ही कक्षाएं लगाई। पिछले छह दिनों से धरना दे रहे छात्र-छात्राएं कक्षाओं में नहीं जा रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई का काम प्रभावित है। छात्र-छात्राओं के कक्षाओं में नहीं आने के कारण शिक्षक भी दिनभर खाली बैठकर अपना नौकरी का समय पूरा कर रहे हैं। इसी क्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों ने पहल करते हुए छात्रों को धरनास्थल पर ही पढ़ाने का निर्णय लिया। उन्होंने चार घंटे तक छात्रों को अलग-अलग विषयों की पढ़ाई कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed