फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The strike in the RTO office continued for the second day

Dehradun News: डीएल बने न नए वाहनों के पंजीकरण हुए, लोग परेशान

Thu, 08 Aug 2024 05:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
The strike in the RTO office continued for the second day
Iआरटीओ कार्यालय में दूसरे दिन भी हड़ताल, कार्य बहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

I

I
I

Iहड़ताल के चलते एक करोड़ का राजस्व का नुकसानI

रुद्रप्रयाग में निलंबित किए गए चार विभागीय कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के बैनर तले आरटीओ कार्यालय में हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सभी विभागीय कार्यों का पूर्ण बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया।

आरटीओ कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध जताया गया। इससे आरटीओ दफ्तर में कोई काम नहीं हो सका। हड़ताल से अब तक आरटीओ कार्यालय को करीब एक करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो चुका है। हड़ताल के कारण नए वाहनों का पंजीकरण, टैक्स जमा करने, वाहन फिटनेस, लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस व वाहन परमिटों के नवीनीकरण कराने को लेकर लोग परेशान रहे।
विज्ञापन




उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ व प्रवर्तन कर्मचारी संगठन परिवहन विभाग के आह्वान पर संभागीय परिवहन कार्यालय में मिनिस्ट्रियल व प्रवर्तन कर्मचारी सुबह दस बजे से हड़ताल पर रहे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष, अरुण पांडेय ने आंदोलन को समर्थन देकर शासन स्तर पर सचिव परिवहन को प्रकरण से अवगत कराया। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के प्रदेश महामंत्री अशोक राज उनियाल एवं संरक्षक पंचम सिंह बिष्ट ने कार्य बहिष्कार का समर्थन कर निलंबन की कार्रवाई को अनुचित बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed