{"_id":"65ecb2565506557fb501aaa4","slug":"the-radu-mundhaul-motorway-of-the-frontier-tehsil-area-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-367719-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: रडू मुनधौल मोटरमार्ग बदहाल, सुधारीकरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: रडू मुनधौल मोटरमार्ग बदहाल, सुधारीकरण की मांग
विज्ञापन
I-सड़क से जुड़े हैं आधा दर्जन गांव
I
I-सीमांत हिमाचल क्षेत्र को जोड़ता है गांवI
सीमांत तहसील क्षेत्र देवघार खत का रडू-मुनधौल मोटरमार्ग खस्ताहाल है। ग्रामीण लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है। सड़क आधा दर्जन गांवों के साथ ही सीमांत हिमाचल प्रदेश सीमा से लगे गांवों को भी जोड़ता है। हरटाड धार, रडू, मुनधौल, मनेवटी, सावड़ा, कुडोग, मानगढ, थगाड आदि लोग भी इसी मार्ग से तहसील मुख्यालय और बाजार आते-जाते हैं। सड़क की स्थिति खराब होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह मलबा पड़ा है। सुरक्षा दीवार भी टूटी हुई है।
ग्रामीण तिलक राणा, कल्याण सिंह, रणबीर, पृथ्वी सिंह, रमेश कुमार, सैन सिंह, अजब राम, दीप चंद आदि आदि ने बताया कि मोटरमार्ग संकरा है। सफर करते हुए वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा रहता है। लोनिवि खंड चकराता के सहायक अभियंता आदित्य ठाकुर ने बताया कि रडू-मुनधौल मोटरमार्ग के टेंडर हो गए है। जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।