फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Prime Minister's message will boost the morale of the students.

Dehradun News: छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाएगा प्रधानमंत्री का संदेश

Mon, 09 Feb 2026 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
The Prime Minister's message will boost the morale of the students.
विकासनगर। एसबी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर संस्थान की प्राचार्य डॉ. सुधा वर्मा ने कहा देश के प्रधानमंत्री का परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को दिया गया संदेश उनका मनोबल बढ़ाने में सहायक बनेगा। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राएं व प्राध्यापक मौजूद रहे। चर्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों को तनाव मुक्त रहकर परीक्षा की तैयारी करने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य ने कहा परीक्षा के समय में छात्र-छात्राओं को कड़ी मेहनत और लगन से अपनी तैयारी करनी चाहिए। इस अवसर पर प्रियंका कौशिक, जागृति परमार, राखी सोलंकी, महिपाल नेगी, अमित सैनी, हिमाद्री वर्मा, अंजलि, कोमल, मनोज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed