फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Three crores were cheated by showing fear of digital arrest, police caught him

Dehradun: डिजिटल गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगे तीन करोड़, पुलिस ने दबोचा, बार-बार बदल रहा था ठिकाने

Mon, 28 Oct 2024 04:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 28 Oct 2024 04:40 PM IST
सार

राजपुर निवासी एक व्यक्ति ने गत मई में शिकायत दर्ज कराई थी। व्यक्ति को एक फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को फेड एक्स कुरियर से बताया और कहा कि उनका कुरियर मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है।

विज्ञापन
Dehradun News Three crores were cheated by showing fear of digital arrest, police caught him
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डिजिटल गिरफ्तारी का डर दिखाकर व्यक्ति से तीन करोड़ रुपये ठगने के आरोपी को एसटीएफ और साइबर थाना पुलिस ने बहराइच से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। वह बार-बार ठिकाने बदल रहा था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि राजपुर निवासी एक व्यक्ति ने गत मई में शिकायत दर्ज कराई थी। व्यक्ति को एक फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को फेड एक्स कुरियर से बताया और कहा कि उनका कुरियर मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है। इसमें कुछ आपत्तिजनक चीजें और पांच-छह पासपोर्ट हैं।
विज्ञापन


आरोपियों ने व्यक्ति को उनका आधार कार्ड नंबर व अन्य जानकारियां बताईं। यह जानकार व्यक्ति डर गए। उन्हें और डराते हुए कहा गया कि यह सब अब क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर किया जा रहा है। इसके बाद उन्हें दूसरा कॉल आया, जिसमें बताया गया कि वे क्राइम ब्रांच मुंबई से बोल रहे हैं। कहा गया कि अब वह डिजिटल अरेस्ट हो चुके हैं। लिहाजा, कहीं जाना नहीं है कॉल पर ही रहो।
विज्ञापन
विज्ञापन


Pauri Garhwal:  फर्जी कॉपरेटिव सोसायटी का भंडाफोड, 92 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार


उन्हें वीडियो कॉल भी की गई, जिसमें कुछ वर्दी पहने लोग दिख रहे थे। यह देखकर व्यक्ति बहुत डर गया। उन्होंने अगले ही दिन ठगों के बताए खाते में दो करोड़ रुपये जमा कर दिए। सभी रकम आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर की गई। इसके बाद उन्हें जानमाल का भय दिखाया गया और एक करोड़ 12 लाख रुपये और ट्रांसफर करा लिए गए। एसएसपी ने बैंक खाते और मोबाइल नंबरों की जांच की तो मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई।

एसटीएफ लगातार उसकी लोकेशन को ट्रैक कर रही थी। इस बीच रविवार को मनोज निवासी बसौना, दहौरा, केसरगंज, थाना रानीपुर, जिला बहराइच को सिसई हैदर सिलोटा रोड, बहराइच से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खाते में छह करोड़ रुपये से भी ज्यादा का लेनदेन पाया गया। आरोपी के खिलाफ देशभर में कुल 76 शिकायतें दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed