फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Pajitilani-Sureu-Ubhreu motorway located in Kalsi

Dehradun News: बदहाल मोटरमार्ग पर बारिश के बाद मलबा आने से आवागमन मुश्किल

Sat, 09 Mar 2024 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
The Pajitilani-Sureu-Ubhreu motorway located in Kalsi
I- पजिटीलानी-सुरेऊ-उभरेऊ मोटरमार्ग पहले से बदहाल
विज्ञापन

I

I
I

I- बारिश के बाद परेशानी बढ़ी, दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ाI

कालसी ब्लॉक स्थित पजिटीलानी-सुरेऊ-उभरेऊ मोटरमार्ग लंबे समय से बदहाल पड़ा है। पांच दिन पूर्व हुई बारिश से स्थिति और खराब हो गई है। मोटरमार्ग पर जगह-जगह मलबा आ गया है। लोगों का आवागमन मुश्किल हो रहा है। जान जोखिम में डालकर सफर करना मजबूरी बन गई है।



पजिटीलानी-सुरेऊ-उभरेऊ मोटरमार्ग करीब सात किलोमीटर लंबा है। यह मार्ग जिसऊ खराया, सुरेऊ, भंजरा, जिसेऊ घराना, उभरेऊ, बागी, धिरोग, पोजोठा आदि गांवों को जोड़ता है। मरम्मत के अभाव में मोटरमार्ग बदहाल हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह डामर उखड़ गया है। गड्ढों की भरमार है। सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त हैं। बारिश के बाद सड़क पर एकत्र मलबा कीचड़ बन गया है। इस कारण चौपहिया और दोपहिया वाहनों के फंसने और रपटने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन




स्थानीय निवासी दाताराम शर्मा, कुंदन सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह चौहान, चेतराम चौहान, तुलसी सिंह बिष्ट आदि ने बताया कि लोनिवि से कई बार सड़क सुधारीकरण की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विभाग को इस संबंध में कई बार ज्ञापन भी दिया गया है। बताया कि मोटरमार्ग पर मलबा आने वाहनों के आवागमन में दिक्कत आ रही है। बताया कि क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों के कारण आवागमन करने वाले वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोनिवि खंड साहिया के अधिशासी अभियंता प्रत्युष कुमार ने बताया कि जेई को मोटरमार्ग से मलबा हटाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। बताया कि सड़क सुधारीकरण कार्य के लिए एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed