फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Municipal Corporation, which is crying for land for

Dehradun News: गोविंदगढ़ में दस साल पहले बना नगर निगम का शौचालय बना खंडहर

Mon, 09 Oct 2023 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation, which is crying for land for
Iतत्कालीन विधायक स्व. हरबंश कपूर और पूर्व मेयर विनोद चमोली ने किया था लोकार्पण
विज्ञापन

I

I
I

Iकोई शौचालय न होने के कारण आसपास के बस्तीवासी और व्यापारी खुले में शौच को मजबूरI

शौचालय के लिए जमीन का रोना रोने वाला नगर निगम पूर्व में बने शौचालयों की देखरेख तक नहीं कर पा रहा है। कई शौचालय जर्जर हालत में पड़े हुए हैं और उन पर ताले लटके हुए हैं। गोविंदगढ़ में वर्ष 2013 में पुरुष व महिलाओं के लिए बना शौचालय इसका उदाहरण है। देखरेख न होने के कारण यह शौचालय आज जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। इससे आसपास के लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं।

गोविंदगढ़ में बने इस शौचालय का निर्माण वर्ष 2013 में हुआ था। शौचालय का निर्माण पर्यटन विभाग की ओर से वित्त पोषित जिला योजना के तहत किया गया था। 17 मार्च 2013 में तत्कालीन कैंट विधानसभा विधायक स्व. हरबंश सिंह कपूर ने तत्कालीन मेयर विनोद चमोली की अध्यक्षता में इसका लोकार्पण किया गया था। इसमें ऊपर महिलाओं के लिए जबकि नीचे पुरुषों के लिए शौच के साथ ही नहाने की व्यवस्था की गई थी। आसपास के मलिन बस्ती की महिलाएं और स्थानीय व्यापारी इसका प्रयोग करते थे। कुछ साल चलाने के बाद नगर निगम की ओर से ताले लगा दिए गए। आज आलम यह है लाखों रुपये से बना यह शौचालय जीर्ण-शीर्ण हो चुका है।
विज्ञापन




I
I

Iगोविंदगढ़ में दस साल पहले शौचालय बनाया गया था। इससे बस्तीवासियों को काफी सहूलियत होती थी। खासकर महिलाओं को खुले में शौच नहीं करना पड़ता था, लेकिन बामुश्किल एक-दो साल चलने के बाद उसे बंद कर दिया। अब महिलाओं को खुले में शौच करने को मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I

I
I

Iभीमबहादुर, स्थानीय निवासी
I

I
I

I
I

Iजब शौचालय था तो पांच रुपये लिए जाते थे। इससे महिलाओं काफी सहूलियत मिलती थी, लेकिन अब महिलाओं के सामने बड़ी समस्या हो खड़ी हो गई है। उन्हें खुले में शौच के साथ ही खुले में नहाना पड़ता है।

I

Iसुमित देवी, स्थानीय निवासी
I

I
I

I
I

Iशौचालय होने से आसपास के लोगों को काफी सुविधा मिलती थी। खासकर गरीब लोग और बस्तीवासी इसका लाभ उठाते थे, लेकिन अब उनके सामने समस्या खड़ी हो गई है। वह मजबूरन खुले में शौच करने को मजबूर हैं।
I

I
I

Iजुगल किशोर स्थानीय निवासीI


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed