{"_id":"61d5dcd58a91cc41ed5b769f","slug":"the-mood-of-the-weather-changed-due-to-rain-the-coolness-increased-dehradun-news-drn400862941","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से बदला मौसम का मिजाज, रजाई में दुबके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से बदला मौसम का मिजाज, रजाई में दुबके लोग
विज्ञापन
5 कड़ाके की ठंड में ठिठुरते शहर के स्ट्रीट डॉग।
- फोटो : RISHIKESH
पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश से योगनगरी में मौसम ने अचानक करवट ली है। शीतलहर के बीच रिमझिम बारिश से वातावरण में ठंडक बढ़ गई। वहीं इस दौरान ऋषिकेश पहुंचे सैलानियों ने पर्यटक स्थलों और जंगल कैंप में मस्ती करते हुए विहंगम प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाया।
बुधवार को शहर में तेज हवा के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर ठंड ने पूरी योगनगरी को अपने आगोश में ले लिया। इससे न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया। सड़कों और बाजारों में धीरे धीरे लोगों की आवाजाही कम हो गई। उधर, घर में कमरा बंद कर रजाई और कंबलों में दुबक कर बैठे लोगों को हीटर और ब्लोअर भी केवल क्षणिक राहत पहुंचा रहे थे। मौसम का रुख भांपकर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तरप्रदेश के पर्यटकों ने ऋषिकेश का रुख करना शुरू कर दिया। सैलानियों ने ठंड और प्राकृृतिक पर्यटन स्थलों के दिलकश दृश्यों का मजा लिया। इसके बाद कई पर्यटक तपोवन, शिवपुरी और हेंवल घाटी स्थित जंगल कैंप और होटलों में रुक गए। वहीं बर्फबारी देखने की चाहत में कई पर्यटक पहाड़ी जिलों के पर्यटक स्थलों की ओर रवाना हो गए।
सुबह से ही रूक रूककर आती रही बारिश
सुबह से लेकर शाम तक बारिश रूक रूककर आती रही। जिससे क्षेत्र में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। ठंडी हवाओं से भी तापमान में गिरावट आ गई है। बारिश के कारण लोग घरों में ही रहे। वहीं, बारिश आने से क्षेत्र के किसानों के चेहरो पर मुस्कान है।
विज्ञापन
बुधवार को अलसुबह से ही आसमान पर बादल छाए थे। सुबह तडके से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। लगातार बूंदाबांदी का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। बारिश का असर जनजीवन पर भी पड़ा। बारिश के कारण ठंड का अधिक असर देखने को मिला। बाजारों में रौनक बेहद कम रही। काम काज के लिए घर से निकलने वाले लोग भीगते हुए घर वापस लौटे। वहीं, दूसरी ओर झबरावाला के किसान रणजोध सिंह ने बताया कि बारिश से गन्ना,गेंहू, चारे आदि की फसल को लाभ पहुंचेगा। फसलों पर पाले का भी असर बेहद कम हो जाएगा। कुड़कावाला के आलू उत्पादक किसान देवेन्द्र लोधी ने बताया कि बारिश का फसल पर अच्छा प्रभाव पडेगा। इससे पैदावर ठीक रहेगी। देर शाम तक लोग विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाकर बैठे रहे।