फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The magic of Bollywood singer Badshah worked on the

Dehradun News: ग्राफेस्ट के आखिरी दिन चला बॉलीवुड सिंगर बादशाह का जादू

Sat, 25 May 2024 04:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
The magic of Bollywood singer Badshah worked on the
ग्राफिक एरा के वार्षिक समारोह ग्राफेस्ट-24 के तीसरे दिन मशहूर बॉलीवुड गायक बादशाह की आवाज का जादू चला। इसके साथ ही तीन दिवसीय ग्राफेस्ट का समापन हो गया। बादशाह के गीतों पर देर रात तक छात्र-छात्राएं नाचते रहे।
विज्ञापन


ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के मैदान में आयोजित कार्यक्रम को बादशाह ने यादगार शाम बना दिया। कार्यक्रम की शुरूआत उन्होंने अपने गीत ‘रोटी खाती तू किस आटे की, हाथ लगाओ देखे ऐसे जैसे काटेगी, ये लड़की पागल है...’ से किया। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक गीतों की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन




बादशाह के गाने- गाड़ी शोर मचाये सुणियो, आंखें कौण मिलाये सुणियो, चाल-चलन और तेवर चाकू, बचके रहियो लड़के हैं डाकू...’, ‘सड़कों पे चले जब लड़कों के दिलों में तू आग लगा दे बेबी फायर... सुनते हुए युवा खुद को रोक नहीं पाए और गाने की धुन के साथ नाचने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके गाने देख तेरा रंग सांवला हुआ बावला.. , अरे अभी तो पार्टी शुरू हुई है..., खुश मैं इतना क्यों हूं तुझको तवज्जो मैं क्यों दूं, जाने क्या हुआ मुझे तेरे प्यार में चमकू जैसे जुगनू..., डीजे वाले मेरा गाना तू बजा दे.. को भी युवाओं ने खूब पसंद किया। बादशाह की टीम के सदस्यों ने मंच पर नाचकर युवाओं का साथ दिया।



विश्वविद्यालय परिसर में कई जगह स्क्रीन भी लगाई गई थी, जिनमें कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। बादशाह ने छात्र-छात्राओं की फरमाइश पर भी कई गाने सुनाएं। इससे पहले डीजे केडी ने समारोह की शुरूआत में मैशअप्स बजाकर ग्राफेस्ट काे रोचक बनाया।

समारोह में ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला, वाइस चेयरपर्सन राखी घनशाला, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर डॉ. राकेश शर्मा, कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. संजय जसोला आदि मौजूद रहे।








बादशाह ने की दो छात्रों की आधी फीस देने की घोषणा

कार्यक्रम के बाद बादशाह ने एमबीए व बीटेक के एक-एक छात्र नैंसी और ध्रुव की आधी फीस देने की घोषणा की। दोनों छात्रों के पिता का बीते कुछ समय पहले ही निधन हो गया था। ग्राफिक एरा की ओर से पहले ही इन दोनों छात्रों की आधी फीस माफ की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed