फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A 19-year-old girl hanged herself wrote on the suicide note Mom Dad Forgive me Dehradun uttarakhand news

Dehradun: मम्मी-पापा मुझे माफ करदो, मैं थक चुकी हूं...सुसाइड नोट लिखकर फंदे से लटक गई 19 साल की बेटी

Thu, 17 Aug 2023 11:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 17 Aug 2023 11:29 AM IST
सार

संजना अपने भाई के साथ घर पर थी। पिता ने संजना को फोन किया लेकिन उसने नहीं उठाया। वह घर आए तो कमरे का दरवाजा बंद था। खिड़की से देखा तो उनके होश उड़ गए। संजना चुन्नी के सहारे फांसी पर लटकी थी। 

विज्ञापन
A 19-year-old girl hanged herself wrote on the suicide note Mom Dad Forgive me Dehradun uttarakhand news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मम्मी-पापा मुझे माफ करदो....मैं थक चुकी हूं..अब जीना नहीं चाहती। ये सब बातें एक कागज पर लिखकर 19 साल की युवती फांसी पर लटक गई। परिजनों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। उसके मोबाइल की जांच की जा रही है। अभी तक घर की जिम्मेदारियों से परेशान होकर आत्महत्या की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन


घटना क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में बुधवार शाम हुई। एसओ शिशुपाल सिंह राणा ने बताया, कंट्रोल रूम से मोहब्बबेवाला में एक युवती की आत्महत्या की सूचना मिली थी। पुलिस पहुंची तो युवती के पिता सुनील शर्मा मौजूद थे। उन्होंने बताया, वह एक कंपनी में काम करते हैं। उनकी पत्नी किसी काम से दिल्ली गई हैं।
विज्ञापन


खिड़की से देखा तो परिजनों के उड़ गए होश
बेटी संजना शर्मा (19) अपने भाई के साथ घर पर थी। उन्होंने संजना को फोन किया लेकिन उसने नहीं उठाया। वह घर आए तो कमरे का दरवाजा बंद था। खिड़की से देखा तो उनके होश उड़ गए। संजना चुन्नी के सहारे फांसी पर लटकी थी। दरवाजा तोड़कर संजना को उतारा और अस्पताल ले गए। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rishikesh: पर्यटकों के आकर्षण के केंद्र रामझूला पुल पर आवाजाही की गई बंद, भारी बारिश के चलते आई दरार

एसओ ने बताया, घर पर एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उसने माता-पिता से माफी मांगी है। बताया जा रहा है कि युवती एक कंपनी में काम करती थी। एक दिन पहले उसका भाई से कुछ विवाद हुआ था। इसके बाद उसने रात में खाना भी नहीं खाया था। हालांकि, आत्महत्या के असल कारण क्या हैं, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed