फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Movement stopped on Ram Jhula bridge cracks due to heavy rains Rishikesh Tourist place Uttarakhand news

Rishikesh: पर्यटकों के आकर्षण के केंद्र रामझूला पुल पर आवाजाही की गई बंद, भारी बारिश के चलते आई दरार

Thu, 17 Aug 2023 10:28 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 17 Aug 2023 10:28 AM IST
सार

सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम के निर्देश पर राम झूला पुल पर पर्यटकों के आवाजाही रोक दी गई है। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर पर्यटकों को राम झूला पुल पर जाने से रोकना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Movement stopped on Ram Jhula bridge cracks due to heavy rains Rishikesh Tourist place Uttarakhand news
रामझूला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रामझूला पुल पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। भारी बारिश की वजह से मुनिकीरेती क्षेत्र में राम झूला पुल की नींव के निकट एक दरार आ गई है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि गंगा के उफान पर आने की वजह से यह दरार आई है। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम के निर्देश पर राम झूला पुल पर पर्यटकों के आवाजाही रोक दी गई है। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर पर्यटकों को राम झूला पुल पर जाने से रोकना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे के लिए सात जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की आशंका है। अन्य जनपदों में हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में 323 सड़कें बंद 

प्रदेश में भारी बारिश के चलते विभिन्न क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण मलबा आने से 323 सड़कें बंद हैं। इस दौरान एक दिन में मात्र 126 सड़कों को ही खोला जा सका। लोनिवि के प्रमुख अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि बंद सड़कों में 12 स्टेट हाईवे, सात मुख्य जिला मार्ग, नौ अन्य जिला मार्ग, 135 ग्रामीण सड़कें और 160 पीएमजीएसवाई की सड़कें शामिल हैं। उन्हाेंने बताया कि एक दिन पहले तक 337 सड़कें बंद थीं, 112 सड़कें बुधवार को बंद हुईं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  सोलर प्लांट लगाने वालों को राहत, आयोग ने बढ़ाई दरें, जानें अब कितनी यूनिट पर बिकेगी बिजली

इस तरह से कुल 449 बंद सड़कों में से बुधवार शाम तक 126 को खोल दिया गया था। जबकि 323 सड़कें अब भी बंद हैं। उन्होंने बताया कि सड़कों को खोलने के काम में 264 जेसीबी मशीनों को लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed