फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The future of 90 girl students stuck due to former principal's lapse

पूर्व प्राचार्य की एक चूक के कारण 90 छात्राओं का परीक्षा परिणाम हुआ खराब

Fri, 30 Sep 2022 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:54 AM IST
सार

छात्राएं परीक्षा तो दे आईं, लेकिन परिणाम में उनको अनुपस्थिति दिखाया गया। छात्राओं का आरोप है कि पूर्व प्राचार्य की चूक से 90 छात्राओं का दाखिला रुका हुआ है। कहा कि छात्राओं के पास दाखिला लेने के लिए समय कम है।

विज्ञापन
The future of 90 girl students stuck due to former principal's lapse

विस्तार

एमकेपी महिला पीजी कॉलेज में पूर्व प्राचार्य की एक चूक से बीएससी की 90 छात्राओं का परीक्षा परिणाम गड़बड़ हो गया, जिससे भविष्य खतरे में पड़ गया है। छात्राएं परीक्षा तो दे आईं, लेकिन परिणाम में उनको अनुपस्थिति दिखाया गया। इसकी वजह से छात्राएं विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन

छात्राओं का आरोप है कि पूर्व प्राचार्य की चूक से 90 छात्राओं का दाखिला रुका हुआ है। बताया कि हेमवती नंदन बहुगुणा विवि की ओर से सभी कॉलेजों में परीक्षा की तिथि 31 मार्च 2021 निर्धारित की गई थी। सिर्फ बीए की परीक्षा पांच अप्रैल से होने के लिए आदेश आया था, लेकिन प्राचार्य ने बीएससी की परीक्षा तिथि पांच अप्रैल कर दी। इस तिथि पर छात्राएं परीक्षा देने नहीं आईं, लेकिन अन्य कॉलेजों में बीएससी की परीक्षा 31 मार्च को ही करा दी थी। इस आधार पर 90 छात्राओं की अनुपस्थिति लगा दी, जिससे परीक्षा परिणाम में गैरहाजिर आ रहा है। कहा कि छात्राओं की एमए की काउंसलिंग हो रही है। इसमें समस्याएं आ रही हैं।
विज्ञापन

कहा कि छात्राओं के पास दाखिला लेने के लिए समय कम है। अगर विवि की ओर से यह छूट प्रदान की जाए कि दाखिले में कोई समस्या नहीं आएगी तो राहत मिलेगी। उधर, प्राचार्य डॉ. सरिता कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद लगातार विवि रजिस्ट्रार और कंट्रोलर से बात हो रही है। विवि की ओर से दो दिन का समय मांगा गया है। दो दिन में विवि से पत्र आ जाएगा। इसके बाद दोबारा परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए सभी छात्राओं को भी अवगत करा दिया गया है। छात्राओं के सामने ही रजिस्ट्रार ने फोन पर यह जानकारी दी। उधर, पूर्व प्राचार्य रेखा खरे का कहना है कि दो बार ई-मेल गलत आने और तीसरी बार सही ई-मेल देर से आने से छात्राओं को पहले ही सूचित कर दिया गया था कि परीक्षा स्थगित हो गई है। बीएससी की परीक्षा स्थगित नहीं हुई थी, इस पर ध्यान नहीं दिया। विवि को छात्राओं की दोबारा परीक्षा कराने का अनुरोध भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed