फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The front will go among women to highlight the merits of the budget

Dehradun News: बजट की खूबियां बताने महिलाओं के बीच जाएगा मोर्चा

Tue, 03 Feb 2026 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
The front will go among women to highlight the merits of the budget
- रुचि भट्ट ने कहा, बजट, महिला सशक्तीकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को दिशा देने वाला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि एक महिला वित्त मंत्री का सबसे अधिक बार देश का बजट पेश करना प्रत्येक मातृशक्ति के लिए गौरवान्वित करने वाला है। यह बजट महिलाओं, युवाओं और पहाड़ी राज्यों की आकांक्षाओं को समझने वाला दूरदर्शी बजट है, जो विकसित भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करता है।
पार्टी मुख्यालय में भट्ट ने कहा कि यह बजट महिलाओं को केवल कल्याण योजनाओं तक सीमित न रखकर उन्हें आर्थिक आत्मनिर्भरता और नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने की स्पष्ट मंशा दर्शाता है। बजट में महिला स्वयं सहायता समूहों, महिला उद्यमिता, उच्च शिक्षा में छात्राओं की भागीदारी, सुरक्षित कार्यस्थल और कौशल विकास पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे उत्तराखंड की महिलाएं स्थानीय संसाधनों के माध्यम से आजीविका के नए अवसर सृजित कर सकेंगी। स्टेम शिक्षा, छात्रावासों और शोध सुविधाओं से बेटियों को आगे बढ़ने का मजबूत आधार मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में प्रत्येक बहन और बेटी तक बजट के मुख्य बिंदु और सभी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए अभियान चलाएगी। जिसके अंतर्गत मोर्चा, प्रत्येक जिले में तीन से 12 फरवरी के मध्य महिला संवाद सम्मेलन और दो महिला चौपाल करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed