{"_id":"69440b356b04e1c7d00dfb06","slug":"the-federation-has-called-for-a-rally-on-december-20-dehradun-news-c-5-drn1043-859314-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: महासंघ ने 20 दिसंबर की रैली के लिए भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: महासंघ ने 20 दिसंबर की रैली के लिए भरी हुंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने बैठक कर जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने 20 दिसंबर को परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास रैली की चेतावनी दी है। महासंघ ने बैठक कर कहा कि यह रैली उनके साथी कर्मचारियों के भविष्य के लिए अहम साबित होगी।
बृहस्पतिवार को रैली की तैयारियों के मद्देनजर बैठक दिनेश पंत की अध्यक्षता में हुई। पंत ने कहा कि शासन सार्वजनिक निगमों में तैनात दैनिक वेतन, संविदा, आउट सोर्स, विशेष श्रेणी, उपनल कार्मिकों को नियमितिकरण के लिए टाल-मटोल कर रहा है। जबकि 20-25 वर्षों से लगातार कार्मिक इसी प्रत्याशा में नौकरी कर रहे हैं कि एक दिन नियमितीकरण होगा। शासन गंभीर नहीं है। जिसके कारण कार्मिकों में आक्रोश है।
महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश रमौला ने कहा कि सरकार ने राज्य कार्मिकों को नियमितीकरण का निर्णय लिया है लेकिन सार्वजनिक उद्योग विभाग गंभीर नहीं है। बैठक में महासंघ के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष मनमोहन चौधरी ने कहा कि 20 दिसंबर की रैली निगमों में तैनात आउटसोर्स, दैनिक, संविदा, उपनल, विशेष श्रेणी, कार्मिकों का भविष्य तय करेगी। चेताया गया कि रैली के दौरान किसी प्रकार का कुचक्र रचा गया तो कार्य बहिष्कार की घोषणा की जाएगी। बैठक में शिशुपाल रावत, मेजपाल, शंकर सिंह, अरविन्द नेगी, मुकेश नैथानी, दिनेश सती, अनिल भट्ट, बीएस रावत, श्याम सिंह नेगी मौजूद रहे।