{"_id":"68dedee897f2a1fb8509ec49","slug":"the-dream-of-the-agitators-has-not-been-fulfilled-kukreti-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-802835-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलनकारियों का सपना नहीं हुआ है पूरा : कुकरेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलनकारियों का सपना नहीं हुआ है पूरा : कुकरेती
Fri, 03 Oct 2025 01:52 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 03 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
विकासनगर में राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देते उक्रांद नेता व आंदोलनकारी। स्रोत दल
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों व उक्रांद के कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर गोलीकांड की बरसी पर बलिदान हुए आंदोलनकारियों को याद किया। विकासनगर व सेलाकुई में स्थित शहीद स्थलों पर कार्यक्रमों का आयोजन करके उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच व उक्रांद की ओर से संयुक्त रूप से विकासनगर के शहीद स्थल पार्क में बलिदान हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय संरक्षक व वरिष्ठ आंदोलनकारी सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर तत्कालीन सरकार ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जैसे महापुरुषों की जयंती के पावन अवसर पर निर्दोष और निहत्थे राज्य आंदोलनकारियों पर गोलियों की बौछार कराई। मातृशक्ति के साथ अमानवीय दुराचार जैसा घृणित कृत्य कराया। दो अक्तूबर 1994 की इस घटना को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों ने राज्य को लेकर जो सपना देखा था वह अभी तक भी पूरा नहीं हो पाया है। उक्रांद आंदोलनकारियों के सपने का राज्य बनाने के लिए सड़क से लेकर हर स्तर पर संघर्ष करता रहेगा। इस दौरान उक्रांद नेता देवेंद्र कंडवाल, मनोज कंडवाल, जिला जिलाध्यक्ष गणेश काला, भूपेंद्र सिंह नेगी, मायाराम ममगाई, पूरण सिंह भट्ट, कैप्टन चंदन सिंह सजवाण आदि उपस्थित रहे। सेलाकुई स्थित शहीद सत्येंद्र चौक पर एकत्रित उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने मुजफ्फरनगर कांड के बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी।आंदोलनकारी शूरवीर सिंह चौहान, अमित पवार ने कहा कि मुजफ्फरनगर की घटना का स्मरण करके आज भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। आंदोलनकारियों के बलिदान व उनके संघर्ष के बाद मिले राज्य को विकास के मार्ग पर अग्रसर करना प्रत्येक राज्यवासी की जिम्मेदारी है। इस दौरान व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष चैतन्य अनिल गौड़, चंद्र बिष्ट, यशपाल, अशोक नेगी, वीर सिंह रावत, मोहन भट्ट, हरीश बिष्ट, रविंद्र पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन