{"_id":"686c2ac91661addb92074de3","slug":"the-deitys-palanquin-reached-vikasnagar-for-the-night-stay-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-733453-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: रात्रि प्रवास पर विकासनगर पहुंचीं देवता की पालकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: रात्रि प्रवास पर विकासनगर पहुंचीं देवता की पालकी
Tue, 08 Jul 2025 01:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाजा गांव से शिलगूर महाराज की देव पालकी एक रात के प्रवास के लिए विकासनगर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने देवता का पूरे उत्साह व जयकारों के साथ स्वागत किया।
जौनसार बावर क्षेत्र में मनोकामना पूर्ण होने पर देवता को एक रात के प्रवास पर अपने घर लाने की परंपरा है। इसी क्रम में विकासनगर निवासी आलम खन्ना के आवास पर देवता एक रात के प्रवास के पहुंचे। इसके पहले ढोल-दमाऊ की थाप व रणसिंघे की गूंज के साथ शिलगूर देवता की पालकी को मंदिर हाजा गांव स्थित मंदिर के गर्भ गृह से बाहर लाया गया। इसके पश्चात देव यात्रा के साथ पालकी विकासनगर पहुंची। यहां पहले से मौजूद क्षेत्रवासियों ने देवता के जयकारे लगाकर पालकी का स्वागत किया। इस अवसर पर देवता के पुजारी रामलाल शर्मा, देवता के वजीर श्याम सिंह नौटियाल, भंडारी फकीरचंद नौटियाल, दौलत राम नौटियाल, रघुवीर नौटियाल, देव माली अर्जुन चौहान, नंदा राम नौटियाल आदि मौजूद रहे।