फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The BJP is working to divide society: Pritam

भाजपा समाज को तोड़ने का कर रही काम : प्रीतम

Thu, 18 Dec 2025 08:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 08:00 PM IST
विज्ञापन
The BJP is working to divide society: Pritam
त्यूणी। पूर्व नेता प्रतिपक्ष व चकराता के विधायक प्रीतम सिंह ने त्यूणी में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर समाज को तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा आम जनता को राहत पहुंचाने की अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने के बजाय भाजपा समाज को बांटने में लगी हुई है। विधायक प्रीतम सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर, उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह के साथ हनोल स्थित महासू देवता मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर देवता के दर्शन किए और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके पश्चात त्यूणी पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय किशोर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह, राजपाल सिंह, निधि राणा चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष विकासनगर धीरज नौटियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष सेलाकुई सुमित चौधरी, श्याम सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed