फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tenants raging when sugarcane is not lifted

गन्ना उठान नहीं होने पर भड़के काश्तकार

Sat, 15 Feb 2020 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Tenants raging when sugarcane is not lifted
राजावाला स्थित गन्ना तौल सेंटर पर पड़ा गन्ना। - फोटो : VIKAS NAGAR
भारतीय किसान संघ की भगवानपुर गांव में हुई बैठक में गन्ना तौल केंद्रों से गन्ने का उठान होने पर काश्तकारों ने रोष व्यक्त किया है। उन्होंने शीघ्र गन्ने का उठान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष मंगतू सिंह ने कहा कि पछवादून क्षेत्र के गन्ना सेंटरों पर बीते 15 दिनों से गन्ना नहीं उठाया जा रहा है। इससे काश्तकारों के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ गई हैं। गन्ना खेतों में पड़े-पड़े सूखने लगा है। करीब एक महीने से काश्तकार गन्ने की पर्चियों को लेकर यहां-वहां भटक रहे हैं। कहा कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर काश्तकार गन्ने की खेती करते हैं। ऐसे में गन्ने उठान की सुस्त को देख काश्तकारों को चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

जिला महामंत्री राजेंद्र प्रसाद सकलानी ने कहा कि कुछ दिन पूर्व उन्होंने मामले को मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष भी उठाया था। बावजूद अब तक सेंटरों से गन्ने का उठान शुरू नहीं हो सका है। कहा शीघ्र गन्ना उठान नहीं होने पर काश्तकारों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भुवन विक्रम डबराल ने भी विचार रखे। इस मौके पर मुकेश नेगी, सतपाल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed