फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   temperature in last day of 2015.

आखिरी दिन पारे में हुआ जबर्दस्त उतार-चढ़ाव

Fri, 01 Jan 2016 10:13 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 01 Jan 2016 10:13 AM IST
विज्ञापन
temperature in last day of 2015.

साल के आखिरी दिन गुरुवार को पारे में जबर्दस्त उतार-चढ़ाव रहा। दिन में तापमान इतना बढ़ गया कि गर्मी का अहसास हुआ, लेकिन शाम होने तक फिर ठंड हावी हो गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेशभर में पाला पड़ने के साथ ही राजधानी में आंशिक बादल रहने की संभावना जताई।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह 5:30 बजे तापमान 8.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो कि 8:30 बजे तक गिरकर 7.8 डिग्री पर आ गया। धूप खिली और सुबह 11:30 बजे तक तापमान बढ़कर 17 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर 2:30 बजे तक गर्मी का अहसास हुआ और तापमान 22.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन


दिन में गर्मी के बीच अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री तक जा पहुंचा। दिन ढलने के साथ ही ठंड फिर हावी हुई। शाम को 5:30 बजे तापमान गिरकर 16.6 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर के महीने में पारे की यह उठापटक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में जबर्दस्त पाला पड़ने से हाड़ कंपाने वाली ठंड बढ़ सकती है। राजधानी में साल के पहले दिन आंशिक बादल रह सकते हैं। दिन में गर्मी का अहसास बरकरार रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed