{"_id":"ea57a2df0be56a2930e5278e2836a91f","slug":"temperature-down-7-degree-in-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश, बर्फबारी का दौर, 7 डिग्री लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश, बर्फबारी का दौर, 7 डिग्री लुढ़का पारा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 07 Apr 2015 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी विक्षोभ हल्का पड़ने के बावजूद मंगलवार सुबह हुई बारिश के चलते पारे ने करीब सात डिग्री का गोता लगाया। राजधानी में मंगलवार शाम तक करीब तीन मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे सोमवार दिन का 28.5 डिग्री दर्ज पारा मंगलवार दोपहर तक लुढ़क कर 21.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने बुधवार को भी राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फ पड़ सकती है, जबकि मैदानों में कही धूप तो कहीं बदली छाई रह सकती है।
विज्ञापन
दिन भर चली बारिश
मंगलवार सुबह से छाये बादलों के कारण पूरे दिन धूप नहीं निकली। सुबह करीब सात बजे से शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर पूरे दिन चली। मौसम विभाग ने मंगलवार शाम तक राजधानी दून में तीन मिमी और टिहरी में एक मिमी बारिश रिकॉर्ड की।
विज्ञापन
बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में सात डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. आनंद शर्मा ने बताया कि बुधवार को भी प्रदेश में उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फ के आसार हैं।
3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दस सेमी तक बर्फ पड़ सकती है। राजधानी दून में सुबह से आंशिक बादल रहेंगे। दोपहर तक कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।