फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tehri News Dead body of missing youth from Dehradun was recovered from the lake of Koteshwar Dam

Tehri News: देहरादून से गायब युवक का शव कोटेश्वर बांध की झील से बरामद, बिजनौर के लिए निकला था मनु

Sun, 08 Jun 2025 07:20 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 08 Jun 2025 07:20 PM IST
सार

मनु देहरदून में इलैक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाताा था। जबकि बिजनौर में उसका गोदाम था। चार जून को वह घर से कार लेकर बिजनौर जाने की बात कहकर निकला था।

विज्ञापन
Tehri News Dead body of missing youth from Dehradun was recovered from the lake of Koteshwar Dam
युवक का शव मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टिहरी में कोटेश्वर बांध की झील में देहरादून निवासी एक युवक का शव बरामद किया गया है। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने शनिवार देर शाम को शव निकाल कर पुलिस के सुपुर्द किया। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेज दिया। रविवार को पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस इसे प्रथमदृष्ट्या आत्महत्या मान रही है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष अजय जाटव ने बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे क्यारी गांव के एक व्यक्ति ने कोटेश्वर पुलिस चौकी में फोन कर बताया कि वहां कुंजेश्वर महादेव मंदिर के नीचे झील में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ के सहयोग से देर शाम को शव बाहर निकालकर आस-पास पूछा लेकिन कोई उसकी शिनाख्त नहीं कर पाया।
विज्ञापन


उसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रविवार को युवक के परिजनों को कोटेश्वर बांध की झील में एक शव मिलने की सूचना मिली तो वह बौराड़ी अस्पताल पहुंचे। उसके बाद शव की पहचान मूल रूप से बिजनौर के रहने वाले मनु कुमार (25) पुत्र सौरव कुमार हाल निवासी सेवलाकला देहरदून के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rishikesh: श्रीनगर-कर्णप्रयाग बस अड्डे के शौचालय में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोग

परिजनों ने बताया गया कि मनु देहरदून में इलैक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाताा था। जबकि बिजनौर में उसका गोदाम था। चार जून को वह घर से कार लेकर बिजनौर जाने की बात कहकर निकला था। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। परिजनों ने देहरादून में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि देहरादून पुलिस की जांच में उसकी लोकेशन चंबा की तरफ दिखी, जिससे उसके परिजन उसे यहां ढूंढ रहे थे। उन्होंने बताया कि अभी उसकी कार नहीं मिली है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। प्रथमदृष्ट्या आत्म हत्या माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed