{"_id":"684540f62736f032870e49f9","slug":"rishikesh-news-woman-gave-birth-to-child-in-toilet-of-srinagar-karnaprayag-bus-station-2025-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: श्रीनगर-कर्णप्रयाग बस अड्डे के शौचालय में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: श्रीनगर-कर्णप्रयाग बस अड्डे के शौचालय में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोग
Sun, 08 Jun 2025 01:30 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:30 PM IST
सार
Rishikesh News: जब बस श्रीनगर कर्णप्रयाग बस अड्डे पर कुछ देर के लिए रुकी, तो ज्योति शौचालय गई। थोड़ी ही देर में वहां से महिला के चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं।
विज्ञापन
महिला ने शौचालय में दिया बच्चे को जन्म
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ऋषिकेश में श्रीनगर-कर्णप्रयाग बस अड्डे के शौचालय में आज सुबह एक महिला ने शिशु को जन्म दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिवार और आस-पास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
महिला ज्योति थापा (21) पत्नी मनीष थापा नेपाली मूल के परिवार से है। यह परिवार कर्णप्रयाग के ब्राडी सेन क्षेत्र में मजदूरी करता है। महिला परिवार के साथ आज हिमाचल की ओर काम के सिलसिले में यात्रा के लिए निकली थी।
विज्ञापन
जब बस श्रीनगर कर्णप्रयाग बस अड्डे पर कुछ देर के लिए रुकी, तो ज्योति शौचालय गई। थोड़ी ही देर में वहां से महिला के चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आईएसबीटी में तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत सहायता पहुंचाई।
विज्ञापन
Rishikesh: कौडियाला के पास हादसा, रोडवेज बस और यात्रियों की कार की हुई भिड़ंत, कई लोग घायल
चिकित्सक और फार्मासिस्ट की टीम के अन्य सदस्यों की सूझबूझ व त्वरित कार्रवाई से जच्चा और बच्चा दोनों की जान बचाई जा सकी। महिला को तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से राजकीय जिला चिकित्सालय श्रीनगर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति को स्थिर बताया है।