{"_id":"6aa3120680ef2855da0ffd85","slug":"kainchiwala-and-birsani-high-schools-upgraded-to-inter-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1063304-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कैंचीवाला और बिरसनी हाईस्कूल बने इंटर कॉलेज, मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कैंचीवाला और बिरसनी हाईस्कूल बने इंटर कॉलेज, मिली मंजूरी
Fri, 11 Sep 2026 01:54 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
सहसपुर विकासखंड के तहत आने वाले राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैंचीवाला और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरसनी को इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकृत कर दिया गया है। शासन की ओर से इसकी आधिकारिक मंजूरी मिल गई है। इससे दोनों विद्यालयों में कक्षा 11वीं और 12वीं की पढ़ाई का रास्ता साफ हो गया है। अब स्थानीय विद्यार्थियों को 10वीं की परीक्षा पास करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए दूर-दराज के स्कूलों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
क्षेत्रवासी लंबे समय से इन दोनों विद्यालयों को इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकृत करने की मांग कर रहे थे। अब तक 10वीं के बाद छात्र-छात्राओं को मजबूरन दूसरे क्षेत्रों के विद्यालयों का रुख करना पड़ता था। इससे विशेषकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। साथ ही अभिभावकों पर आवाजाही का अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ता था। अब घर के पास ही 12वीं तक की शिक्षा सुलभ होने से विशेषकर छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी।
ग्रामीणों ने शासन के इस फैसले को क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही इंटरमीडिएट कक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए प्रवक्ताओं की तैनाती और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
इन दोनों विद्यालयों के उच्चीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद उच्चीकरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। निश्चित तौर पर इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को घर के समीप ही बेहतर शैक्षिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। - कुंदन सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, सहसपुर

जाहू स्कूल में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान कोट और कुठेड़ा स्कूल की खिलाड़ी छात्राएं जीत के लिए