{"_id":"6aa311d787c8c2f4900f02cd","slug":"villagers-outraged-over-the-dilapidated-state-of-the-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1063303-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सेंसा-पणायसा मार्ग की बदहाली पर भड़के ग्रामीण, धरना देकर रोकी जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सेंसा-पणायसा मार्ग की बदहाली पर भड़के ग्रामीण, धरना देकर रोकी जेसीबी
Fri, 11 Sep 2026 01:53 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
लोनिवि कालसी के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) से बने सेंसा-पणायसा मोटर मार्ग की खस्ताहालत से आक्रोशित ग्रामीणों का धैर्य बृहस्पतिवार को जवाब दे गया। नाराज ग्रामीणों ने कोटी धार पर टेंट लगाकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और सड़क पर मलबा हटाने पहुंची जेसीबी मशीन का काम भी रुकवा दिया। बाद में विभागीय अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के बाद से आज तक मोटर मार्ग की समुचित मरम्मत नहीं कराई गई। पूरी सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बरसात के दौरान आया मलबा अभी तक सड़क पर पड़ा है और किनारे उगी झाड़ियों के कारण आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि डीएम और विभागीय अधिकारियों से कई बार लिखित और मौखिक शिकायत के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से मरम्मत के बजट के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया।
धरने की सूचना मिलते ही सहायक अभियंता विपिन चंद्र रमोला और जेई सुरेंद्र सिंह रावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर जल्द सड़क सुधारने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने मलबा हटाने, झाड़ियां काटने, गड्ढे भरने और बंद स्क्रब खोलने की मांग का पत्र सौंपकर धरना स्थगित कर दिया। प्रदर्शन में बसपा युवा नेता भीम दत्त वर्मा, दिगंबर सिंह चौहान, टीकम सिंह, गोविंद सिंह, विजय राम और महेंद्र सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।