{"_id":"5c37492cbdec2273584f2c74","slug":"tehri-lake-festival-2019-will-start-from-26-to-28-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमांच के सफर को हो जाएं तैयार, 26 से 28 फरवरी तक होगा टिहरी झील महोत्वस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोमांच के सफर को हो जाएं तैयार, 26 से 28 फरवरी तक होगा टिहरी झील महोत्वस
Thu, 10 Jan 2019 07:03 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई टिहरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 10 Jan 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
टिहरी महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिलाधिकारी सोनिका ने 26 से 28 फरवरी तक प्रस्तावित टिहरी झील महोत्सव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। कहा कि सरकार की मंशा है कि महोत्सव के माध्यम से पर्यटकों को टिहरी की ओर आकर्षित करवाकर झील को विश्व मानचित्र पर लाना है।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम सोनिका ने बताया कि 26 से 28 फरवरी तक टिहरी झील महोत्सव प्रस्तावित है।
उन्होंने अधिकारियों को महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए। कहा कि सभी का प्रयास होना चाहिए कि गत वर्ष की तुलना में इस बार महोत्सव और बेहतरीन ढंग से संपन्न हो। उन्होंने स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, भोजन, वाहन, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर सुझाव लेते हुए आवश्यक तैयारियां पर चर्चा की।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह रावत ने महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता पर जोर दिया। इस मौके पर सीडीओ आशीष भटगांई, सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी, एसडीएम रविंद्र जुवांठा, वरिष्ठ कोषाधिकारी रोमिल चौधरी, पर्यटन अधिकारी सुरेश यादव, साहसिक पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा, एसआरटीओ एनके ओझा, ईई विद्युत राकेश कुमार, ईई लोनिवि केएस नेगी, ईई पुनर्वास सुबोध मैठाणी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन