फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tehri dam stops ganga Continuous flow

टिहरी डैम बनने से गंगा का अविरल प्रवाह रुका : उमा भारती

Sun, 18 Dec 2016 07:43 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो / अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sun, 18 Dec 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
tehri dam stops ganga Continuous flow
उमा भारती - फोटो : amar ujala

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा कि टिहरी डैम बनने से गंगा का अविरल प्रवाह रुका है। डैम से गंगा की अविरल धारा नहीं छोड़ी गई, तो यह हिंदु समाज के लिए घातक होगा।

विज्ञापन


भागीरथी को कैसे अविरल बनाना है, इसके लिए आम लोगों से भी सुझाव मांगें जा रहे हैं। उमा ने कहा कि भविष्य में कोई भी बांध टिहरी जैसा नहीं बनाया जाएगा। केंद्री मंत्री उमा भारती ने उत्तरांचल दैवी आपदा पीड़ित सहायता समिति एवं स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी के मनेरी स्थित डा. नित्यानंद चिकित्सालय का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धरासू से देवप्रयाग तक गंगा की अविरल धारा छोड़ने का विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय नेता अशोक सिंघल को आश्वासन देने पर ही टिहरी बांध को हरी झंडी मिली थी, लेकिन कई कठिनाइयां होने पर गंगा की अविरल धारा को छोड़ने के लिए कोई काम नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

800 रोगियों ने कराया पंजीकरण

tehri dam stops ganga Continuous flow

टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा कि अस्पताल खुलने से ग्रामीणों के साथ ही तीर्थयात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। विजय कौशल महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह कार्यवाह कृष्ण गोपाल ने डा. नित्यानंद के जीवन के बारे में बताया।

इस मौके पर प्रांत प्रचारक युद्धवीर, विभाग प्रचारक नरेंद्र, सह विभाग संचालक गुलाब सिंह नेगी, जिला कार्यवाह पूरण सिंह, अशोक सेमवाल, रमेश राणा, चतर सिंह, एडीएम पीएल शाह, एसडीएम सौरभ असवाल, पूर्व विधायक गोपाल सिंह रावत, सूरत राम नौटियाल, पुरोला विधायक मालचंद, लोकेंद्र बिष्ट, प्रधान संजीता रावत आदि मौजूद थे।

चिकित्सालय के उद्घाटन समारोह में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 800 लोगों ने पंजीकरण करवाया। डा. दिनेश अरोड़ा ने अस्पताल के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन देने व सचल चिकित्सा दल भेजने की घोषणा की। शिविर में डा. राजकुमार गुप्ता, डा. अजय अग्रवाल, डा. राकेश त्यागी, डा. नकुल उपाध्याय, अभिजीत, वंदना आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed