फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teachers recruitment will soon in uttarakhand 

उत्तराखंड में जल्द होगी शिक्षकों की बंपर भर्ती, यहां मिलेगी तैनाती

Sat, 17 Jun 2017 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Sat, 17 Jun 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
teachers recruitment will soon in uttarakhand 

उच्च श‌िक्षा मंत्री धन स‌िंह रावत ने कहा क‌ि जल्द ही उत्तराखंड में श‌िक्षकों की भर्ती की जाएगी। ड‌िग्री कॉलेजों में श‌िक्षकों के ल‌िए काफी पद खाली हैं। ज‌‌िन्हें भरने के ल‌िए जरूरी प्रयास क‌िए जा रहे हैं।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज देहरादून के दीक्षांत समारोह में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के गाउन पहनने से इनकार करने के बाद प्रदेश सरकार ने राज्य के विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह के लिए नया गाउन तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन


छह माह के अंतर्गत सरकार ने दीक्षांत समारोह की पोशाक तैयार करने का निर्णय लिया है। इस नई पोशाक में उत्तराखंड के साथ ही भारतीय संस्कृति की झलक भी दिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को हुए श्रीदेव सुमन विवि के प्रथम दीक्षांत समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं और अतिथियों को गाउन के साथ पहाड़ की पहचान काली टोपी और सफेद मफलर भी पहनाई गई।

काली टोपी और मफलर में द‌िखे राज्यपाल

teachers recruitment will soon in uttarakhand 
काली टोपी और मफलर को लेकर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि यह अभी एक ट्रायल है। दीक्षांत समारोह के लिए राज्य का अपना एक पहनावा हो इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।

इस दिशा में नालंदा, तक्षशिला, गुरूकुल पंरपरा के विवि के पोशाक का अध्ययन किया जा रहा है। शिक्षाविदों, पत्रकारों और समाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों से भी इस बारे में राय ली जाएगी।

नए शिक्षा सत्र से प्रत्येक कॉलेज में राष्ट्र ध्वज, राष्ट्रगान और राष्ट्र गीत गाया जाएगा। डिग्री कॉलेजों में रिक्त चल रहे 900 शिक्षकों की नियुक्ति अगामी अगस्त माह तक शुरू कर दी जाएगी।

स्वच्छ भारत मिशन और नमामि गंगे के लिए पांच करोड़ बजट का प्राविधान एनएसएस और एनसीसी के लिए किया गया है। ताकि प्रत्येक सप्ताह एनसीसी और एनएसएस स्वयं सेवक अपने क्षेत्रों में विचार गोष्ठी आयोजित कर जागरूकता कार्यकम चला सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed