फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teachers expressed strong objection to the language style

Dehradun News: शिक्षक बोले- व्हाट्सएप पर मिलने वाले आदेशों का नहीं किया जाएगा पालन

Sat, 06 Jul 2024 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Teachers expressed strong objection to the language style
Iमाध्यमिक विद्यालयों के तीनों संगठनों की बैठक में लिया गया फैसलाI
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से व्हाट्सएप पर जारी किए जा रहे आदेशों की भाषा शैली पर शिक्षकों ने सख्त एतराज जताया। आदेशों को लागू करने के लिए समय कम मिलने से गुस्साए शिक्षकों ने फैसला लिया कि व्हाट्सएप पर मिलने वाले आदेशों का बिल्कुल भी पालन नहीं किया जाएगा। ऐसे आदेशों के पालन के लिए समय कम मिल रहा है।

यह फैसला शुक्रवार को अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के तीनों संगठनों अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ, प्रधानाचार्य परिषद और माध्यमिक शिक्षणेत्तर संगठन की संयुक्त बैठक में लिया गया। गांधी इंटर कॉलेज में आयोजित हुई बैठक में शिक्षकों ने आरोप लगाते हुए कहा, विभागीय अधिकारी वेतन रोकने का भय दिखाकर कार्य करवाने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही मांग की कि विभागीय आदेश व्हाट्सएप के बजाय विधिवत रूप से भेजे जाएं, जिनमें पत्रांक, दिनांक और अधिकारी के हस्ताक्षर आवश्यक रूप से हों। इसके अलावा शिक्षकों ने मुख्यमंत्री प्रतिभाशाली छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा को जुलाई के स्थान पर अगस्त माह में करने की मांग की।
विज्ञापन




Iपाठ्य-पुस्तकें अप्रैल-माह में उपलब्ध कराई जाएंI

शिक्षकों ने कहा कि विभाग की ओर से मिलने वाली सभी पाठ्य-पुस्तकों को अप्रैल-माह में ही छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जाएं। इस विद्यालय को बार-बार किताबों को लेने में दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। शिक्षकों ने कहा कि लंबित मांगों को जल्द पूरा किया जाए। चेतावनी देते हुए कहा, तीनों संगठनों की मांग जल्द पूरी नहीं की गई तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में संजय बिजल्वाण, जयप्रकाश बहुगुणा, अनिल नौटियाल, राजेश चंद्र शर्मा, दिनेश डोबरियाल, राकेश मोहन डबराल, विजय जगवाण, गिरीश सेमवाल, बीएस पंवार, वासुदेव सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed