छात्र संग दुष्कर्म करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, बच्चे ने वीडियो बनाकर चाइल्ड हेल्पलाइन को भेजा
हरिद्वार पुलिस ने छात्र के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में संबंधित संस्था के आचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। चाइल्ड हेल्पलाइन की ओर से आरोपी के खिलाफ बहादराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्य करनैल सिंह की ओर से सोमवार को दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाया गया था कि कथित आरोपी आचार्य ने छात्र के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले का खुलासा तब हुआ था जब बच्चे ने खुद मोबाइल वीडियो बनाकर चाइल्ड हेल्पलाइन को भेजा था।
इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन की शिकायत पर बहादराबाद थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष राजीव उनियाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एक और बच्चे को प्रताड़ित करने का आरोप
दुष्कर्म करने के आरोप में जिस आचार्य को गिरफ्तार किया गया है उस पर कनखल की एक महिला ने अपने बच्चे को बुरी तरह मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि कई दिन पहले उसने बहादराबाद थाने में तहरीर दी थी।
एसएसपी कार्यालय को भी प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कनखल की रहने वाली महिला ने पत्रकारों को बताया कि उसका बच्चा उसी संस्था में पढ़ता है।
आरोप है कि कथित आरोपी आचार्य ने उसके बच्चे को बेवजह कई बार बुरी तरह पीटा। बच्चे के शिकायत करने पर महिला ने स्कूल में जाकर प्रबंधन से भी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिला का आरोप यह भी है कि बच्चों का टूर ऋषिकेश ले जाने के बहाने एक बार आरोपी आचार्य में उसे भी ऋषिकेश बुलाया।
एक सुनसान कमरे में ले जाकर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। महिला ने डीजीपी को भी पत्र भेजकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, इसकी जानकारी लेंगे और शिकायत पर कार्रवाई कराई जाएगी।
रिश्ते की बहन ने लगाया लिफ्ट देकर दुष्कर्म का आरोप
आरोप है कि चालक रिश्तेदार भाई कार को सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। आरोप है इस दौरान आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और मामले की जानकारी अन्य लोगों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सब इंस्पेक्टर राकेश शाह ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच एसआई प्रमिला बिष्ट को सौंपी गई है।