फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Target of participation of four lakh farmers in cooperative fairs: Dr. Dhan Singh

सहकारी मेलों में चार लाख किसानों की भागीदारी का लक्ष्य : डॉ. धन सिंह

Sat, 15 Nov 2025 08:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 08:34 PM IST
विज्ञापन
Target of participation of four lakh farmers in cooperative fairs: Dr. Dhan Singh
कहा, अब तक आयोजित मेलों में जुटे एक लाख किसान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में होने वाले सहकारी मेलों में चार लाख किसानों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने यह बात यमुना काॅलोनी स्थित अपने सरकारी आवास पर सहकारी मेलों की समीक्षा बैठक में कही।
सहकारिता मंत्री ने बताया कि अब तक जिन जिलों में सहकारिता मेले हुए हैं। उनमें एक लाख से अधिक किसानों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। मेलों में किसानों की भागीदारी को बढ़ाया जाना है, इसके लिए अधिकारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार, जनजागरूकता एवं स्थानीय समितियों के माध्यम से किसानों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बैठक में पैक्स कंप्यूटराइजेशन की स्थिति पर भी चर्चा हुई। डॉ. रावत ने कहा, कंप्यूटराइजेशन सहकारिता प्रणाली के आधुनिकीकरण, पारदर्शिता और दक्षता का आधार है। सभी जिलों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में सचिव डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, निबंधक सहकारिता डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, अपर निबंधक ईरा उप्रेती व आनंद शुक्ल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed