फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tamil nadu and orissa doctor will cure patients in uttarakhand

तमिलनाडु-उड़ीसा के डॉक्टर करेंगे उत्तराखंड के मरीजों का इलाज 

Fri, 05 May 2017 01:30 PM IST
राजीव शुक्ला / अमर उजाला, हल्द्वानी
राजीव शुक्ला / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 05 May 2017 01:30 PM IST
विज्ञापन
tamil nadu and orissa doctor will cure patients in uttarakhand
चिकित्सक

डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे राज्य के लिए स्वास्थ्य महकमा अब तमिलनाडु और उड़ीसा से डॉक्टर लाने की तैयारी कर रहा है। स्वास्थ्य महानिदेशालय एक सप्ताह में शासन को प्रस्ताव भेजेगा और अगर शासन से स्वीकृति मिल गई तो प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के 27 सौ पद सृजित हैं और काम सिर्फ 1060 डॉक्टर कर रहे हैं। इसमें संविदा के डॉक्टर भी शामिल हैं। स्वास्थ्य महकमे को उत्तराखंड में डॉक्टर नहीं मिल रहे हैं। मेडिकल कॉलेज से निकलने वाले डॉक्टर पहाड़ पर सेवाएं देने से कतराते हैं। कुछ डॉक्टर पहाड़ चढ़ भी जाते हैं तो पीजी करने के बहाने गायब हो जाते हैं। अब स्वास्थ्य महकमा तमिलनाडु और उड़ीसा से डॉक्टरों को लाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. डीएस रावत ने बताया कि पहले चरण में तमिलनाडु और उड़ीसा से सौ डॉक्टर लाए जाएंगे। ये डॉक्टर संविदा पर लाए जाएंगे और इनमें विशेषज्ञ डॉक्टरों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। शासन से अगर स्वीकृति मिल गई तो तीन माह के भीतर सौ डॉक्टर आ जाएंगे। तमिलनाडु और उड़ीसा से आने वाले डॉक्टर अगर आयोग के माध्यम से स्थायी तौर पर सेवाएं देना चाहेंगे तो उन्हें अवसर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed