फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   talak to wife for going pakistan

बीवी के पाक जाने से शौहर नाराज, तलाक की ठानी

Thu, 28 Aug 2014 08:27 AM IST
कुणाल दरगन/अमर उजाला, हरिद्वार
कुणाल दरगन/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 28 Aug 2014 08:27 AM IST
विज्ञापन
talak to wife for going pakistan

देशभक्ति के जज्बे के आगे दाम्पत्य बंधन भी कमजोर पड़ जाता है। हरिद्वार के ज्वालापुर के रकीब अहमद को पत्नी का ‘देश के दुश्मन’ मुल्क जाना इतना अखरा कि उसने तलाक लेने की ठान ली।

विज्ञापन


महिला हेल्पलाइन सेंटर पहुंचे पति ने कहा कि वह भारतीय मुसलमान है इसलिए पाकिस्तान उसके लिए दुश्मन देश है।

सिडकुल की एक कपंनी में काम करने वाले करीब 45 वर्षीय रकीब ने बुधवार को महिला हेल्पलाइन सेंटर में अपनी पत्नी के खिलाफ तहरीर दी। उसने बताया कि निकाह को 15 वर्ष से ज्यादा हो चुके हैं। एक बेटा एवं एक बेटी भी है। दो माह पहले पत्नी अपने मायके मुरादाबाद गई थी।

विज्ञापन

'पाक‌िस्तान से र‌िश्ते नहीं ठीक, जाना गलत'

talak to wife for going pakistan

रकीब जब अपनी पत्नी को घर ले आने के लिए ससुराल पहुंचा तब पता चला कि पत्नी पाकिस्तान में रह रहे अपने रिश्तेदारों के घर गई है।

महिला हेल्प लाइन सेंटर में तैनात कर्मचारियों से उसने कहा कि कि मैं भारत में पैदा हुआ हूं, यहां से ही रोटी मिली है तो पूरी तरह अपने देश को समर्पित हूं। पाकिस्तान से हमारे देश के रिश्ते ठीक नहीं है। इसलिए, उसकी पत्नी का वहां जाना बेहद गलत है। भविष्य में वह किसी विवाद में भी फंस सकती है लिहाजा उससे तलाक चाहता है।

इस मामले पर महिला हेल्प लाइन की कार्यवाहक प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि पति-पत्नी की काउंसिलिंग कराकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed