कैश का झंझट खत्म, अब स्वाइप मशीन से पे होगा टैक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम टैक्स के भुगतान के लिए निगम में तीन स्वाइप मशीन लगाने जा रहा है। इससे लोगों को भुगतान करने में सहूलियत होगी। प्राइवेट बैंक की ओर से लगाई जा रही स्वाइप मशीन का उद्घाटन सोमवार को महापौर विनोद चमोली करेंगे।
महापौर ने बताया कि स्वाइप मशीन लगने से लोगों को राहत मिलेगी। लोग डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिये टैक्स का भुगतान कर सकेंगे। इसे लेकर निगम कर्मियों के साथ ही पार्षदों को भी जानकारी दी जाएगी।
इसके अलावा लोगों को जागरूक करने को लेकर शहर के प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग्स भी लगाए जाएंगे। ताकि लोग जागरूक होकर ज्यादा से ज्यादा इसका उपयोग कर सकें।
उधर, कर एवं राजस्व अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली ने बताया कि 500 और 1000 के नोट बंद होने के कारण अभी लोगों को टैक्स जमा करने में दिक्कत आ रही थी, लेकिन स्वाइप मशीन लगने के बाद उनकी इस समस्या का समाधान हो जाएगा।
नगर निगम में जमा होने लगा कामर्शियल टैक्स
नगर निगम में बुधवार से कामर्शियल टैक्स जमा होने लगा है। हालांकि पहले दिन करीब 10 लोगों ने टैक्स जमा कराया। कर एवं राजस्व अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली ने बताया कि कामर्शियल टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है। निर्धारित समय के भीतर टैक्स जमा कराने पर पांच प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि कामर्शियल टैक्स जमा करने वाले लोग रजिस्ट्री और नक्शा भी अपने साथ लेकर पहुंचे। इसके अलावा टैक्स भरने संबंधी फार्म टैक्स ऑफिस से दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 500 रुपये के पुराने नोट भी लिए जा रहे हैं।