{"_id":"5c63a081bdec2212397621fb","slug":"swine-flu-death-increased-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू बीमारी से एक और मरीज की मौत, पांच नए मरीजों में बीमारी की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू बीमारी से एक और मरीज की मौत, पांच नए मरीजों में बीमारी की पुष्टि
Wed, 13 Feb 2019 10:39 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 13 Feb 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
swine flu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानलेवा स्वाइन फ्लू बीमारी से मौतों का सिलसिला थम नही रहा है। स्वाइन फ्लू बीमारी से मंगलवार को एक और मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि पांच नए मरीजों में बीमारी की पुष्टि हुई है। मरीजों का दून अस्पताल के अलावा विभिन्न सरकारी व निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक स्वाइन फ्लू से पीड़ित देहरादून निवासी एक और मरीज की मंगलवार को मौत हो गई। जबकि पांच नए मरीजों में बीमारी की पुष्टि हुई है। मरीजों का दून अस्पताल समेत निजी व सरकारी अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक अस्पतालों में भर्ती मरीजों के खून के नमूने लेकर जांच के लिए दिल्ली स्थित नेशनल सेंटर फ ार डिजीज कंट्रोल यानी एनसीडीसी भेजा गया था जहां प्रयोगशाला में जांच के बाद स्वाइन फ्लू बीमारी की पुष्टि हुई है। फिलहाल मरीजों का इलाज जारी है। उल्लेखनीय है कि स्वाइन फ्लू बीमारी से अब तक राज्य में 24 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिसमें फ्रांसीसी नागरिक भी शामिल हैं। जहां तक मरीजों की कुल संख्या का सवाल है तो अब तक 154 मरीजों में बीमारी की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन