फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Swami shivanand allegation for conspiracy against saint gopaldas

रहस्यमयी तरीके से गायब हुए संत गोपालदास, स्वामी शिवानंद ने सरकार पर लगाया साजिश रचने का आरोप

Sat, 08 Dec 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 08 Dec 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
Swami shivanand allegation for conspiracy against saint gopaldas
स्वामी शिवानंद महाराज - फोटो : amarujala

मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने गंगा की रक्षा समेत कई मांगों को लेकर अनशन कर रहे संत गोपालदास के रहस्यमय तरीके से गायब हो जाने पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि गहरी साजिश के तहत उन्हें गायब किया गया है।

विज्ञापन


सरकार को यह खुलासा करना चाहिए कि दिल्ली एम्स से लाकर किसने दून अस्पताल में भर्ती कराया और फिर उन्हें कौन कहां ले गया। शुक्रवार को मातृ सदन परिसर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी शिवांनद ने कहा कि यह बड़ी गहरी साजिश है कि दिल्ली के एम्स में भर्ती संत गायब हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने सवाल उठाया कि यदि संत गोपालदास की तबियत खराब थी तो उन्हें एम्स से डिस्चार्ज ही क्यों किया गया और फिर दून कैसे लाया गया। उन्होंने कहा कि किसी षड्यंत्र की आशंका है जिसका पर्दाफाश होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि सब कुछ रहस्य नहीं है तो क्या वजह है कि संत गोपालदास अपने दोनों मोबाइल फोन और थैला आदि सामान अस्पताल में ही छोड़कर चले गए। वह जसबीर नाम का व्यक्ति कौन है जो उन्हें दून अस्पताल में भर्ती करवाने आया था।

उन्होंने कहा कि इससे भी पर्दा उठना चाहिए। स्वामी शिवानंद ने कहा कि इस समय शासन, प्रशासन, और माफिया सब एक ही हो गया है। दावे बहुत किए जा रहे हैं, लेकिन गंगा की चिंता कोई नहीं कर रहा है। जो गंगा और उसकी सहयोगी नदियों की चिंता करता है ऐसे संतों को मारा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed