{"_id":"9508e8ffb216fac0f2c87ac4caa5c75f","slug":"suspicious-death-in-factory-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री के अंदर मौत, परिजनों ने कहा हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्री के अंदर मौत, परिजनों ने कहा हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर(हरिद्वार)
Updated Wed, 01 Oct 2014 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के रायपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री के अंदर 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फैक्ट्री के मालिक का कहना है कि युवक उससे मिलने आया था, जबकि परिजन उसे फैक्ट्री का कर्मचारी बता रहे है।
विज्ञापन
परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फैक्ट्री के अंदर हुई मौत
रायपुर औद्योगिक क्षेत्र में निकिल पॉलिश बनाने की फैक्ट्री है। बुधवार सुबह फैक्ट्री के अंदर नीलकांत (35) पुत्र रामपाल निवासी सिसौली जिला मुजफ्फरनगर की मौत हो गई। युवक की संदिग्ध हालात में मौत से मौके पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही युवक के परिजन फैक्ट्री में पहुंच गए। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
कहां करता था काम, बना रहस्य
परिजनों का कहना था कि युवक फैक्ट्री का कर्मचारी था लेकिन फैक्ट्री के मालिक ने परिजनों को बताया कि नीलकांत सुबह ही उनसे मिलने आया था। वह काफी अवसाद में दिख रहा था। अचानक ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों का कहना था कि नीलकांत करीब छह सात दिन पहले घर से निकला था। वहीं इस बाबत थानाध्यक्ष गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।