केदारनाथ मंदिर के पीछे मिली युवक की लाश, हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ मंदिर से करीब 100 मीटर पीछे मंदाकिनी नदी किनारे रहस्यमयी परिस्थिति में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, मृतक के पास से नींद की गोलियों की शीशी मिली है।
केदारनाथ धाम में मंगलवार को मौसम खराब होने के कारण शव को नीचे नहीं लाया जा सका है। बुधवार को शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा।
नींद की गोलियों की शीशी मिली
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को पुलिस को मंदिर से 100 मीटर दूर मंदाकिनी नदी किनारे शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी के दौरान नींद की गोलियों की बोतल बरामद की।
युवक के कपड़ों से उसका बॉयोमेट्रिक्स रजिस्ट्रेशन कार्ड भी मिला। जिससे पता चला कि युवक ने 18 मई को केदारनाथ जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था।
फर्रुखाबाद का रहने वाला है युवक
जिलाधिकारी डा. राघव लंगर ने बताया कि रजिस्ट्रेशन कार्ड में दर्ज सूचना के अनुसार उसकी उम्र 19 वर्ष थी और वह फर्रुखाबाद का रहने वाला था।
मृतक के पास से नींद की गोलियों की शीशी मिली है, जिससे प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है।