फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   super start Rajinikanth visit badrinath temple with his daughter

फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने बद्रीनाथ में 20 मिनट तक की पूजा, मांगी ये मुराद

Wed, 16 Oct 2019 12:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 16 Oct 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
super start Rajinikanth visit badrinath temple with his daughter
बदरीनाथ में प्रशंसकों के साथ अभिनेता रजनीकांत - फोटो : अमर उजाला

फिल्म अभिनेता रजनीकांत अपनी बेटी ऐश्वर्या और दामाद धनुष के साथ आज सुबह बद्रीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने आठ बजे भगवान बद्रीनाथ के दर्शन किए और करीब 20 मिनट तक गर्भगृह में पूजा की।

विज्ञापन


इस दौरान रजनीकांत ने देश की समृद्धि और अपने परिवार की सुख शांति मांगी। इसके लिए उन्होंने बेटी और दामाद के साथ भगवान बद्रीनाथ के वेद पाठ में हिस्सा किया। रजनीकांत मंकी कैप, शॉल और गल्वज पहनकर मंदिर पहुंचे थे। जिससे उनके प्रशंसक उन्हें पहचान नहीं पाए। बद्रीनाथ में पूजा-अर्चना के बाद वे लौट गए।

विज्ञापन

मंगलवार को केदारनाथ पहुंचे थे रजनीकांत

मंगलवार को रजनीकांत ने अपनी पुत्री और दामाद के साथ केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए थे। उन्होंने बाबा का रुद्राभिषेक कर जलाभिषेक किया था। 

हिंदी व तमिल सुपरहिट फिल्मों के अभिनेता रजनीकांत मंगलवार सुबह नौ बजे अपनी पुत्री ऐश्वर्या व दामाद धनुष के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे थे। यहां पर श्रीबद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी की। इसके बाद उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी केदार लिंग के हाथों बाबा केदार की पूजा का संकल्प कराया।

करीब आधा घंटे तक पूजा-अर्चना के साथ रजनीकांत ने बाबा का रुद्राभिषेक किया और मंदाकिनी व सरस्वती नदी के जल से जलाभिषेक किया। इसके बाद वे मंदिर से बाहर आए। उन्होंने धाम में मौदूज श्रद्धालुओं का हाथ जोड़कर अभिनंदन भी किया।

पंकज मोदी ने चार घंटे तक की बदरीनाथ की महाभिषेक पूजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी और उनके अन्य पांच संबंधियों ने बुधवार तड़के चार बजे से आठ बजे तक भगवान बदरीनाथ की महाभिषेक पूजा में प्रतिभाग किया। उन्होंने महाभिषेक पूजा की पांच बुकिंग करवाई थी। 

पंकज मोदी मंगलवार को केदारनाथ के दर्शन करने के बाद बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। रात्रि प्रवास के बाद वे बुधवार सुबह चार बजे बदरीनाथ परिसर में पहुंच गए थे। महाभिषेक पूजा शुरू होते ही वे अपने अन्य पांच संबंधियों के साथ बदरीनाथ के सभा मंडप में पहुंचे।

उन्होंने लगभग चार घंटे तक भगवान बदरीनाथ की विभिन्न पूजाओं में भाग लिया। करीब दो घंटे तक बदरीनाथ धाम में प्राचीन देवालयों के दर्शन करने के बाद पंकज मोदी लौट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed