फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sunny leone in uttarakhand for mtv splitsvilla 11 shooting

स्प्लिट्सविला-11 की शूटिंग के लिए सनी और रणविजय पहुंचे उत्तराखंड, अपने बच्चों को भी लाईं साथ

Wed, 06 Jun 2018 04:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Updated Wed, 06 Jun 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
sunny leone in uttarakhand for mtv splitsvilla 11 shooting
Sunny Leone in Ramnagar

एमटीवी पर प्रसारित होने वाले रियेलिटी शो स्प्लिट्सविला-11 की शूटिंग के लिए अभिनेत्री सनी लियोनी और अभिनेता रणविजय अपनी 150 सदस्यीय टीम के साथ रामनगर पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


शूटिंग के लिए छोई स्थित रिसार्ट द बैनियन ट्री तैयार हो चुका है। मंगलवार को रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज के अतंर्गत कोसी नदी में स्प्लिट्सविला का प्रोफाइल शूट किया गया।  
विज्ञापन


 इस प्रोग्राम में स्प्लिट्सविला सीजन 10 विजेता बसीर अहमद और उपविजेता दिव्या अग्रवाल भी पहुंचे हैं। सनी लियोनी की एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक रिसार्ट के चारो ओर घूम रहे हैं, परंतु सिक्योरिटी के चलते उन्हें मायूसी हाथ लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार जुलाई तक चलेगी शूटिंग

sunny leone in uttarakhand for mtv splitsvilla 11 shooting
sunny leone
सनी लियोनी रिवर व्यू कॉटेज से केवल शूटिंग के लिए बाहर निकल रही हैं। उनके साथ उनके चार माह के दो जुड़वा बेटे भी आए हैं। कॉटेज में एसी भी लगाए गए हैं। बच्चों की देखरेख के लिए एक महिला और एक पुरुष भी आया है। बच्चों का कोई भी खाना होटल से नहीं लिया जा रहा है, वे सारा सामान अपने साथ लाए हैं।

बच्चों के लिए कॉटेज में दो फ्रिज हैं जिसमें बच्चों का खाना रखा जा रहा है। इन दिनों पूरा होटल एमटीवी ने शूटिंग के लिए लिया हुआ है। इसके चलते किसी के लिए भी होटल में प्रवेश निषेध है।

रिसार्ट में रणविजय के लिए पिलखन नाम के कॉटेज में रहने की व्यवस्था की गई है। यह कार्यक्रम इतना गोपनीय है कि प्रतियोगियों के कमरों से टीवी, फ्रिज, इंटरकॉम, चाय बनाने का सामान तक हटा दिया गया है। कमरों में सिर्फ बेड ही सोने के लिए है। यह शूटिंग चार जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed