फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sun entered in capricorn zodiac.

सूर्य पहुंचे मकर राशि में, जानिए क्या होगा प्रभाव

Thu, 15 Jan 2015 08:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 15 Jan 2015 08:28 AM IST
विज्ञापन
sun entered in capricorn zodiac.

बुधवार को सायं 7:27 बजे जैसे ही सूर्य ने मकर राशि में प्रवेश किया वैसे ही हेमंत ऋतु समाप्त हो गई। दो महीने चलने वाली शिशिर ऋतु शुरू हुई।

विज्ञापन


सूर्य की दक्षिण यात्रा को विराम मिला और अब छह महीनों तक सूर्य उत्तर की यात्रा करेंगे। इसी के साथ अग्नि उपासना के कईं के पर्वों का शुभारंभ हो गया।

अग्नि पर्वों का शुभारंभ
मान्यता है कि धनु राशि का त्याग कर जैसे ही सूर्य मकर में आते हैं, वैसे ही सर्दी तिल-तिल घटने लगती है। इसका नाता अग्नि पर्वों से है। मकर संक्रांति के दिन तथा पूर्व संध्या को साधक अग्नि उपासना करते हैं। लोहड़ी की आग में शीत को विदा देने का उपक्रम गुड़ और तिल चढ़ाकर किया जाता है।
विज्ञापन


मकर संक्रांति के दिन गंगा आदि पवित्र नदियों के तटों पर अग्नि प्रज्ज्वलित कर उत्तरायणी के संस्कार प्रारंभ होते हैं। यज्ञोपवीत संस्कार उत्तरायणी से शुरू होते हैं और उत्तरायणी के समापन तक चलते रहते हैं। ऐसे सभी संस्कारों में अग्नि तत्व प्रधान होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर हजारों ने लगाई डुबकी

sun entered in capricorn zodiac.

सूर्य नारायण के मकर राशि में प्रवेश के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने कड़ाके की ठंड और बारिश के बीच गंगा में डुबकी लगाई। नियत घाटों पर यज्ञोपवीत और मुंडन संस्कार संपन्न कराए गए। बृहस्पतिवार 15 जनवरी को भी मकर संक्रांति के पुण्य काल में लाखों लोग स्नान करेंगे।

इस बार मकर संक्रांति का पर्व दो दिन पड़ रहा है। संक्रांति का पुण्य काल दोपहर एक बजे जैसे ही शुरू हुआ गंगा भक्त स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने शुरू हो गए। सुबह से शुरू रिमझिम फुहारों के बाद सायंकाल को बारिश तेज हो गई।

उस बीच भी श्रद्धालु गंगा में स्नान करते नजर आए। स्नानोपरांत श्रद्धालुओं ने कुशावर्त घाट पर मुंडन और यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराए। मकर संक्रांति के पहले दिन संस्कार कराने वालों की संख्या काफी कम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed