{"_id":"cc14559ccbabc987714f0239c1c30748","slug":"summer-vacation-ends-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टियां खत्म, आज से खुल गए स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टियां खत्म, आज से खुल गए स्कूल
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 01 Jul 2015 08:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों की छुट्टियों के बाद बुधवार से निजी और सरकारी स्कूल खुल गए हैं। हालांकि, कई निजी और केंद्रीय विद्यालयों में पढ़ाई शुरू भी हो चुकी है। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए एक बार फिर अभिभावकों ने अपना नया शेड्यूल तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
गर्मियों की लंबी छुट्टियां अब खत्म हो गई हैं। मंगलवार तक छुट्टियों के बाद एक जुलाई से सभी सरकारी स्कूल खुल गए हैं। निजी स्कूलों में भी एक जुलाई से पढ़ाई शुरू हो रही है।
विज्ञापन
कारगी निवासी बृजेश के मुताबिक करीब एक महीने की छुट्टियों के बाद एक बार फिर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए सुबह समय से उठने के साथ ही उनका दिन का शेड्यूल बदल जाएगा। वह खुद बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते हैं और फिर दोपहर को छुट्टी के बाद लेने जाते हैं।
विज्ञापन
एसजीआरआर एजूकेशन मिशन के अधोस्ताक्षरी प्रबंधक जीएस राणा ने बताया कि मिशन के सभी स्कूल एक जुलाई से खुल जाएंगे। हालांकि, डीपीएस सहित कई स्कूल पहले ही खुल चुके हैं। केंद्रीय विद्यालयों में 22 जून से पढ़ाई शुरू हो चुकी है।