{"_id":"5933e6464f1c1be327bdc384","slug":"suicide-by-girl-in-gopeshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज से घर पहुंचे भाई ने देखा, बाथरुम में फंदे से लटक रही थी बहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज से घर पहुंचे भाई ने देखा, बाथरुम में फंदे से लटक रही थी बहन
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Sun, 04 Jun 2017 04:21 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर नगर के नैग्वाड़ मोहल्ले में एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। थाना गोपेश्वर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
खैनुरी गांव निवासी गंगा सिंह की बेटी रंजना नैग्वाड़ स्थित अपने निवास पर भाई लक्ष्मण से मिलने आई थी। दोपहर में रंजना का भाई जब कॉलेज से घर पहुंचा तो उसने रंजना को आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर वह उसे घर के अंदर खोजने लगा। इस दौरान रंजना घर के शौचालय में लगे लोहे के एंगल से लटकी मिली।
विज्ञापन
लक्ष्मण के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पड़ोसियों ने घटना की सूचना थाना गोपेश्वर को दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष कुंदनराम मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष कुंदन राम का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन