{"_id":"640f832c039cb77f3e03c53b","slug":"subedar-wife-accused-theft-dehradun-news-c-5-drn1037-101536-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सूबेदार और उनकी पत्नी पर चोरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सूबेदार और उनकी पत्नी पर चोरी का आरोप
विज्ञापन
एक सूबेदार की पत्नी ने दूसरे सूबेदार और उनकी पत्नी पर चोरी का आरोप लगाया है। आरोप है कि दंपती ने उनके घर रखे संदूक से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
इंस्पेक्टर कैंट संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि शिकायत सीआर कैंप निवासी सूबेदार सुमेर सिंह की पत्नी पूनम कंवर ने की है। उनका कहना वे सात मार्च की शाम करीब छह बजे से रात आठ बजे तक होलिका दहन में थीं। उनके साथ उनकी दोनों बेटियां भी गई थीं। वापस आकर सभी लोग घर में सो गए। अगले दिन सुबह जागे तो देखा कि घर में रखे संदूक का कुंदा उखड़ा हुआ था।
पूनम कंवर के अनुसार उन्होंने जब सब चेक किया तो इसमें से पांच हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात नहीं मिले। कंवर ने पुलिस को बताया कि यह सब सामान उन्होंने सूबेदार इंद्र सिंह और उनकी पत्नी को एक मार्च को दिखाया था। लिहाजा, उन्हें पूरा विश्वास है कि यह सामान इंद्र सिंह और उनकी पत्नी ने चुराया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सूबेदार और उनकी पत्नी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।