फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students will not have to wait long for the final result

फाइनल रिजल्ट के लिए छात्रों को नहीं करना होगा लंबा इंतजार

Sat, 14 May 2022 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Students will not have to wait long for the final result
इन दिनों चल रही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की टर्म-2 के रिजल्ट के लिए छात्रों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, जबकि टर्म-1 की परीक्षा के रिजल्ट के लिए छात्रों को करीब तीन महीने का इंतजार करना पड़ा था।
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना है कि छात्रों को प्रवेश के लिए किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए बोर्ड की ओर से फाइनल रिजल्ट को परीक्षा के कुछ दिन बाद ही जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, बोर्ड की ओर से इस संबंध में अभी कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। टर्म-2 की बोर्ड परीक्षा 15 जून को संपन्न होगी। कोरोना काल में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहली बार सीबीएसई ने दो भागों में बोर्ड परीक्षा का आयोजन करने का फैसला लिया है। बीते साल दिसंबर माह में हुई बोर्ड की टर्म-1 की परीक्षा का रिजल्ट टर्म-2 की बोर्ड परीक्षा के शुरू होने के कुछ दिन पहले ही जारी किया गया था। ऐसे में छात्रों व उनके अभिभावकों को चिंता सता रही कि फाइनल रिजल्ट में भी बोर्ड की ओर से देरी की गई तो छात्रों को कॉलेज या स्कूल में प्रवेश लेने में समस्या का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग की उपायुक्त मीनाक्षी जैन ने कहा कि फाइनल रिजल्ट के संबंध में बोर्ड की ओर से कोई सूचना या नोटिस जारी नहीं किया गया है। हालांकि, टर्म-2 का रिजल्ट जल्द जारी कर दिया जाएगा। वहीं, एनआईईपीवीडी के प्रधानाचार्य अमित शर्मा ने कहा कि पेपर के हर दिन कॉपी जांच कर नंबर को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा, जबकि अबकी आधुनिक तकनीक से तैयार हो रहे रिजल्ट में अधिक समय नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed