फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students were made to take an oath to lead a drug-free

Dehradun News: छात्रों को दिलाई नशामुक्त समाज की शपथ

Tue, 15 Jul 2025 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 08:27 PM IST
विज्ञापन
Students were made to take an oath to lead a drug-free
देहरादून। उत्तरांचल विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। मंगलवार को आयोजित गोष्ठी में छात्रों को नशामुक्त समाज की शपथ दिलाई। साथ ही नशे के दुष्परिणामों के बारे में भी बताया गया। विवि की एंटी-ड्रग सेल की ओर से नशा मुक्ति विषय पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने छात्रों को नशे से दूर रहने और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। सीओ मसूरी मनोज केएस असवाल ने छात्रों से सतर्क रहने और अपने मित्रों व परिवेश में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। एसडीएम सदर हरगिरी ने शैक्षणिक संस्थानों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई और छात्रों को नशामुक्त समाज की शपथ दिलाई। इस मौके पर सीओ प्रेमनगर रीना राठौर, विवि अध्यक्ष जितेंद्र जोशी, उपाध्यक्ष अंकिता जोशी, कुलपति प्रो. डॉ. धर्म बुद्धि, प्रो-वाइस चांसलर प्रो. डॉ. राजेश बहुगुणा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. डॉ. श्रवण कुमार, प्रो. डॉ. सुमित चौधरी समेत शिक्षक व छात्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed