फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students were informed about the lamellar keratoplasty technique

Dehradun News: छात्रों को लैमलर केराटोप्लास्टी तकनीकी के बारे में बताया

Wed, 03 Sep 2025 12:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Students were informed about the lamellar keratoplasty technique
Iदून अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

I
I
I
Iदून अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की ओर से कार्निया प्रत्यारोपण पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को लैमलर केराटोप्लास्टी तकनीकी के बारे में बताया गया। साथ ही मशीन पर इसका प्रयोग भी किया गया। नेत्र रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. शांति पांडेय ने बताया कि लैमलर केराटोप्लास्टी एक उन्नत नेत्र शल्य चिकित्सा विधि है। इसकी मदद से किसी भी व्यक्ति के कार्निया की सिर्फ खराब हुई परत को बदला जा सकता है। शेष हिस्सा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। इससे एक कार्निया दो से तीन मरीजों में इस्तेमाल की जा सकेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन और उप मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नंदन सिंह बिष्ट ने किया। दोनों ने स्वयं मशीन के माध्यम से इसके प्रयोग की विधि समझी। डॉ. नंदन सिंह बिष्ट ने कहा कि आने वाले दिनों में अस्पताल में आई बैंक की शुरुआत होने जा रही है। साथ ही ट्रांसप्लांट यूनिट भी शुरू की जाएगी। छात्रों और चिकित्सकों को दिया जा रहा लैमलर केराटोप्लास्टी तकनीकी का प्रशिक्षण अहम साबित होगा। इस दौरान डॉ. हिमानी और डॉ. हर्षिता आदि मौजूद रहीं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed