{"_id":"69d81c79df78cd1895018eeb","slug":"students-taught-traffic-rules-at-65-intersections-dehradun-news-c-5-1-drn1031-942830-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: छात्रों ने 65 चौराहों पर पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: छात्रों ने 65 चौराहों पर पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ
विज्ञापन
शहर में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से छात्रों ने अनोखी पहल करते हुए 65 प्रमुख चौराहों पर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस अभियान के तहत छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरस्पीडिंग से बचने और ट्रैफिक सिग्नलों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
बृहस्पतिवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल और दून विश्वविद्यालय के छात्रों ने शिक्षकों के साथ मिलकर वाहन चालकों को जागरूक किया। मेयर सौरभ थपलियाल और स्कूल के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने भी मुख्य चौराहों पर पहुंचकर बच्चों और शिक्षकों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि बच्चों की ओर से शुरू किया गया यह अभियान पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस मुहिम को शहरवासियों ने भी सराहा और बच्चों के साथ फोटो खिंचवाकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान बीडी विनोद असवाल, अंजलि, अंशी समेत शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।